नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल पर गांव गांव तक पहुंचे

करनाल, 26 अक्टूबर (राजेंद्र करनाल) हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह आईपीएस साहब के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन, आईपीएस, कुमारी निकिता खट्टर, आईपीएस और श्री अनिल कुमार साहब के आदेशानुसार नशा मुक्त हरियाणा अभियान को सार्थक करने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रम्बा में एक दिवसीय 148वां एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगोहा में 149वां नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से नियुक्त ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल पर गाँव गाँव जाकर नशे के विरुद्ध प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वे आज दोनों विद्यालयों में पहुंचे और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने विस्तार पूर्वक नशे की परिभाषा, नशे के रूप, नशे के कारण और निवारण, नशा क्यों नहीं करना चाहिए, नशे के दुष्प्रभाव, परिवार, समाज और राष्ट्र पर प्रभावों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके विचारों को कुरेद कर निकाला और उनसे ही यह सिद्ध करवा दिया कि नशा किसी भी रूप में अच्छा नहीं। उन्होंने सरल संवाद शैली में नशे की समस्या और समस्या से दूर होने के उपाय बताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार नशा करने वाले को दोषी न मानते हुए पीड़ित मानती है और उनका निशुल्क नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर गुप्त सूचनाएं देने के लिए प्रेरित किया और कहा कि नशा छोड़ने वाले इस पर सम्पर्क करें। प्रतिबंधित नशों पर प्रहार करते हुए बताया कि अफीम चरस चिट्टा स्मैक नशीली गोलियां नशे के टीके एलएसडी आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर ड्रग्स विदेशों से भारत में प्रवेश करती है जिसे निरतर पकड़ा जाता है तथापि नशा भारत में आ रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा एनसीबी हरियाणा का गठन इस उद्देश्य से किया गया है ताकि हरियाणा नशा मुक्त हो सके। कार्यक्रम के अंत में दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों से शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर रम्बा विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में 200 विद्यार्थियों एवं 12 शिक्षकों ने भाग लिया तो दूसरी और संगोहा के प्राचार्य जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में 585 विद्यार्थियों एवं 29 शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर उर्मिला, स्नेहलता, भूपेंद्र सिंह, शालिनी, करमवीर, रेनू गोयल, सरिता, अनिल, ुमित, सीमा रानी, सरला रानी, विनोद कुमार, नीलम रानी, शैली, करनैल सिंह, रूमा देवी, अवनीत कौर, राजेश चौधरी, अमिता रानी, राजेश चौधरी, अमिता रानी, राजेश कुमार सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



