हरियाणा सिविल पैन्शरज़ वैल्फेयर एसोसिएशन द्वारा नवंबर माह में जन्मे पैन्शनरज़ का जन्म दिवस मनाया गया

करनाल, 27 नवंबर (राजेंद्र कैन):हरियाणा सिविल पैन्शरज़ वैल्फेयर एसोसिएशन द्वारा हर माह की भांति नवम्बर माह में जन्में पैन्शनरज़ का जन्म दिवस एसोसिएशन के मुख्य कार्यालय में बहुत ही धूम-धाम से रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया व सभी ने एक दूसरे को बधाई दी । इसमें सभी पैन्शनरज़ व उनके पारिवारिक सदस्य शामिल हुये । यह कार्यक्रम प्रान्तीय प्रधान श्री एस.एल. दुरेजा की अध्यक्षता में हुआ ।
महासचिव श्री सुभाष यादव ने बताया कि इस मौके पर पार्क हस्पताल करनाल के डाक्टरों ने आये हुये सभी सदस्यों के स्वास्थ्य जैसे बी.पी., शुगर, हडिडयों से सम्बन्धित रोगो की जांच की। श्री राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर ही सरस्वती नेत्रालय करनाल के विशेषज्ञय डाक्टर श्री सलील गुप्ता द्वारा करनाल कल्ब में पैन्शनरज़ व उनके पारिवारिक सदस्यों की आंखो के रैटीना की आधुनिक कैमरो द्वारा जांच की गई व आंखो के रख-रखाव के बारे में सुझाव दिये। आये हुये सदस्यों के सवालो के सन्तोषजनक उत्तर दिये । श्री एस.एल.दुरेजा ने एसोसएिशन की चल रही गतिविधयों के बारे में सभी को अवगत करवाया व आये हुये सभी डाक्टरो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व उनका धन्यवाद किया। प्रान्तीय वरिष्ठ उप-प्रधान टेकचंद गौतम ने आये हुये सभी का धन्यवाद किया ।
जिन पैन्शनरज़ का जन्म दिन था उनमें मुख्य रुप से यादराम यादव, हरचरण सिंह, संत सिंह, ईश्वर धनकड़, बालेश्वर दास, गुलशन अरोड़ा, एम.एस.चुघ, महेन्द्र ठुकराल, विजय पाल सिंह, बलदेव दुआ, लक्ष्मी नारायण आदि रहे ।
इस अवसर पर जे.पी. भरद्वाज, हरीश चावला, गिरधारी लाल शर्मा ने अपने मधुर गीत सुनकार कार्यक्रम का समय बांध दिया ।
इस अवसर पर आर.पी.गर्ग, ए.पी. कठपालिया, ओ.एन. मलिक, एम.एस. तंवर टेकचंद गौतम, सुभाष यादव, राम प्रकाश शर्मा अशोक मन्चंदा, राजन सिंह, महेन्द्र नरवाल, श्याम सिंह राणा, श्रीमती अविनाशवंती, आर.डी. काम्बोज, महावीर सिंह, आदि उपस्थित रहे।



