नसीरुद्दीन शाह ने सिंधी भाषा पर दिए अपने बयान पर मांगी माफी,कहा…

दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने सिंधी भाषा पर दिए अपने बयान पर माफी मांग ली है. दरअसल कुछ दिन पहले नसीरुद्दीन ने बोला था कि पाक में पहले की तुलना में अब सिंधी नहीं बोली जाती. इस पर पाक में सिंधी समुदाय के कुछ एक्टर्स ने विरोध जताई थी. अब नसीर ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है.

नसीर ने कहा- मुझे गलत जानकारी थी और इसके लिए मै पाक में रहने वाले सभी सिंधी लोगों से माफी मांगते हैं. हालांकि मुझसे गलती हुई है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप मुझे इसके लिए सूली पर चढ़ा देंगे. मुझे कई वर्षों तक बुद्धिमान समझा गया. लेकिन अब मुझे फर्जी बुद्धिजीवी और दिखावा करना वाला आदमी समझा जा रहा है. खैर ये भी ठीक है.

पहले जानिए नसीरुद्दीन ने बोला क्या था।।
अपनी सीरीज ताज डिवाइडेड बाय ब्लड का प्रमोशन करते समय नसीरुद्दीन शाह ने भाषाओं के लेकर एक बयान दिया था. नसीर ने बोला था कि पाक में बलूची भाषा है, बारी भाषा है, सिरैकी है और उनके पास पश्तो भी है. लेकिन अब वहां सिंधी भाषा नहीं बोली जाती. नसीर की ये बात पाक के कुछ एक्टर्स को नागवार गुजरी.

पाकिस्तानी अदाकारा मंशा पाशा ने ट्वीट कर लिखा- मैं एक प्राउड सिंधी हूं, मेरे घर में सिंधी बोली जाती है. मैं इस बात से विरोध जताती हूं. एक और पाकिस्तानी अभिनेता यासिर नवाज ने सिंधी बोल के एक गाने को गुनगुनाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button