एस.पी.एस. अस्पताल में मनाया गया विश्व गठिया दिवस

लुधियाना, 12 अक्टूबर (देव सहगल/गगन अरोड़ा) : एस.पी.एस. (सतगुरु प्रताप सिंह) अस्पताल में विश्व गठिया दिवासमनाय गया। जिसका उद्धघाटन एम.डी. जय सिंह संधू ने शमा रौशन कर किया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए डॉ.चंचल गेरा ने बताया कि अगर किसी मरीज के शरीर के जोड़ों में दर्द रहता हो , जोड़ों में सूजन हो, शरीर मे जकड़न हो तो उस मरीज को सुबह उठने पर चलने फिरने में मुश्किल आए तो उसे गठिया विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। डॉ. हरमनजीत पवार ने इस रोग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस गठिया के रोगी को बिना किसी डॉक्टर की सलाह के दवा का इस्तेमाल नही करना चाहिए। डॉक्टर की तरफ से दी गई दवा का इस्तेमाल करने पर ही उस मरीज को भरपूर फायदा मिलेगा। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल सर्विस डॉ.सुनील कत्याल ने गठिया रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गठिया ग्रस्त मरीज को हर रोज कसरत करनी चाहिए और साथ ही सैर को भी अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाये। इसके साथ ही मरीज को मीठा और फ्राइड (तला हुआ) खाना खाने से भी परहेज करना चाहिए और इसके साथ प्रोटीन वाली दालें और पनीर का सेवन करना चाहिए। जिससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती है। इस दौरान डॉ. कविता श्रीवास्तव ने गीत के माध्यम से जागरूक किया। इसके अलावा दर्ज. मनमीत कौर और डॉ. दीपिका शर्मा ने एक नाटिका प्रस्तुत कर गठिया रोग के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. शिवानी टंडन, डॉ.रवनिन्दर कूका, डॉ. अल्पना ठाकुर और पी.आर.ओ. लखवीर बद्दोवाल मौजूद रहे।


