आइये जानते हैं सिरदर्द को दूर करने वाले योगासन के बारे में…

सिरदर्द आज के समय की आम समस्याओं में से एक है। इसलिए सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए आमतौर पर लोग गर्मागर्म अदरक की चाय का सहारा लेते हैं। इसके अतिरिक्त सिरदर्द दूर करने वाली दवा का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योगा के जरिए भी आप सिरदर्द में राहत प्रदान कर सकते हैं? यदि नहीं तो आज हम आपको तेज सिरदर्द से तुरंत छुटकारा पाने के लिए कुछ सिंपल योगासन बताने जा रहे हैं जिनको आजमाकर आप गंभीर सिरदर्द की परेशानी को सरलता से दूर कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं (Yoga Poses to Get Rid of Your Headache) सिरदर्द को दूर करने वाले योगासन……

बालासन
यह आसन जिसे ‘चाइल्ड पोज़’ भी बोला जाता है, गर्दन और कंधे में तनाव को दूर करके आपके दिमाग को पूरी तरह से आराम देने की क्षमता रखता है, इससे आप शांत और आराम महसूस करते हैं।
उत्तानासन
उत्तानासन या ‘फॉरवर्ड डॉग’ एक ऐसा आसन है जो आपके सिर में खून की सफाई और बल्ड सर्कुलेशन को बढ़ाने में सहायता करता है जिससे आपको पलभर में सिरदर्द से छुटकारा मिल जाता है।
अधो मुख संवासन
‘डाउनवर्ड-फेसिंग डॉग’ मुद्रा एक आसन के रूप में बहुत लोकप्रिय है जो आपके पूरे शरीर के तनाव को दूर करने में सहायता कर सकता है और आपके सिर में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ा सकता है।
सेतु बंधासन
‘ब्रिज पोज़’ करने से निश्चित रूप से आपके मन और आत्मा को आराम मिल सकता है और आपको किसी भी प्रकार के तनाव या चिंता से भी छुटकारा मिल सकता है, चिंता और तनाव दोनों ही आपको भयानक सिरदर्द दे सकते हैं इसलिए इससे इसको कंट्रोल किया जा सकता है।
सुप्त मत्स्येन्द्रासन
‘सुपाइन स्पाइनल ट्विस्ट’ आपकी गर्दन, कंधों और ऊपरी पीठ के भागों में किसी भी प्रकार के तनाव को दूर करने में सहायता मिलती है।
पश्चिमोत्तानासन
‘सीटेड फॉरवर्ड बेंड’ मुद्रा आपकी रीढ़ को अच्छी तरह से खींचती है जिससे आपके सिर या गर्दन में किसी भी मांसपेशियों के तनाव को दूर करने में सहायता मिलती है। जिससे आपका सिरदर्द दूर करने में सहायता मिलती है।
विपरीता करणी
यदि आप अपने मन को शांत करना चाहते हैं तो ‘लेग-अप-द-वॉल-पोज़’ आपके ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में सहायता करता है। इससे आपको सिरदर्द से छुटकारा पाने में भी सहायता मिलती है।


