गर्मियों मे इन लिपस्टिक शेड्स को मेकअप कलेक्शन में करे शामिल

गर्मियों में फेस पर लंबे समय तक मेकअप टिक नहीं पाता है. वहीं लिपस्टिक मेकअप का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. ऐसे में आप गर्मियों में आप इन लिपस्टिक के शेड्स को अपने मेकअप कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं.
गर्मियों में धूप, धूल और पसीने से हम सभी परेशान हो जाते हैं. यहां वॉर्डरोब में हल्के और कंफर्टेबल कपड़े नजर आने लगे हैं तो मेकअप के भी कई प्रोडक्ट्स में परिवर्तन होता है. क्योंकि गर्मियों में फेस पर लंबे समय तक मेकअप टिक नहीं पाता है. मेकअप में लिपस्टिक सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट होता है. इसके बिना पूरा लुक अधूरा लगता है. यदि बात करें लिपस्टिक के परफेक्ट शेड की तो गर्मी के मौसम में इसके चयन में काफी ध्यान देने की आवश्यकता होती है.
हालांकि कई लड़कियां ऐसी होती हैं, जिनको लिपस्टिक के शेड्स के बारे में ज्यादास जानकारी नहीं होती है. इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लिपस्टिक के कुछ ऐसे शेड्स के बारे में बताने जा रहे हैं. जो आपको गर्मी के मौसम के लिए परफेक्ट हैं. अपनी पसंद के हिसाब से आप इन लिपस्टिक के शेड्स को अपने मेकअप कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं.
पीच रंग
पीच रंग हर लड़की को काफी अधिक पसंद होता है. वहीं गर्मी के मौसम में इस रंग की लिप्सटिक लगाने से आपको परफेक्ट लुक मिलेगा और पूरा दिन आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा. डार्क रंग के आउटफिट के साथ आप पीच रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं.
न्यूड रंग
बता दें कि आजकल न्यूड कलर काफी ट्रेंड में चल रहा है. वहीं यदि आप मैटेलिक आउटफिट पहन रही हैं तो न्यूड रंग की लिपस्टिक आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी. न्यूड रंग देखने में क्लासी और एलीगेंट लगता है.
ब्राउन रंग
हर स्किन की लड़कियां इस रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं. एक समय पर ब्राउन रंग की लिपस्टिक हर कोई लगाना पसंद नहीं करता था. लेकिन आज के समय में हर कोई ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगाना पसंद करता है.
प्लम रंग
अगर आपको भी ऑफिस लुक के लिए कोई लिपस्टिक लगानी है तो प्लम रंग आप पर काफी जचेगा. इस रंग की लिपस्टिक को आप भारतीय और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेस के साथ लगा सकता है.



